ढाई लाख रूपये किलो बिकता है ये आम
नई दिल्ली। फलों का राजा आम इन दिनों बाजार में हर तरफ छाया है। लेकिन क्या आपने दुनिया के सबसे महंगे आम के बारे में सुना है जिसकी कीमत लाखों में है। इस आम की किस्म का नाम है मियाजाकी। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई लाख रूपये किलो हैं।
बाजार में सफेदा, दशहरी, लंगड़ा, अल्फांजो, चौसा जैसे कई तरह के आमों की किस्म आपने सुनी और देखी भी होगी। ये नाम तो लगभग सब जानते हैं पर मियाज़ाकी आम के बारे में कम ही लोग जानते हैं। यह दुनिया के सबसे महंगे आमों में गिना जाता है। इस आम की पैदावार जापान में होती है। समय के साथ मियाज़ाकी आम के फायदे और कीमत समझने के बाद अब अन्य देश जैसे फिलीपींस, बांग्लादेश और भारत के किसान भी मियाज़ाकी आम की खेती करने लगे है। रिपोर्ट के मुताबिक इस आम की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में लगभग 2.5 लाख रुपए है। भारत में ये आम अलग-अलग रेट में बिकता है। मियाज़ाकी आम रुबी रंग या लाल रंग का होता है। एक मियाज़ाकी आम का वेट लगभग 350 ग्राम होता है। यह आम रसीला और काफी मीठा होता है।
मियाज़ाकी आम खाने के कई फायदे है क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट,बीटा कैरोटीन और फॉलिक एसिड जैसे कई न्यूट्रिएंट से भरपूर होता है। इस आम में मौजूद बीटा कैरोटीन और फोलिक एसिड आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसकी फार्मिंग के लिए हॉट वेदर और तेज धूप की जरूरत पड़ती है। इन आमों का साइज और फ्लेमिंग रेड कलर की वजह से इन्हें एग ऑफ सनसाइन भी कहते है। मियाज़ाकी आम को जापान में तइयो-नो-तमागो नाम से भी जानते हैं।