रोजाना दौड़ने से कम होता है हार्ट अटैक का खतरा
रूद्रपुर। दिल की सेहत दुरूस्त रखनी है तो रोजाना कुछ देर दौड़ लगायें हालाकि दौड़ न पायें तो अब जॉगिंग भी कर सकते हैं। नारायण अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. एसपी सिंह के मुताबिक आजकल लोगों की खराब लाईफ स्टाईल के चलते हार्ट अटैक और कार्डिक अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना थोड़ी देर रनिंग करके आप हार्ट अटैक से बच सकते हैं। दौड़ने से हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। रनिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे अन्य एक्सरसाइज के साथ किए बिना भी आप फिट रह सकते हैं। रनिंग करने से धमनियों का ब्लड फ्लो अच्छा होता है। इससे हार्ट को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। इससे हार्ट रिस्क को कम करने में मदद मिलती है। रोज 10 से 15 मिनट की रनिंग से भी हार्ट रिस्क को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल
हार्ट की बिमारियों का सबसे बड़ा कारण है कोलेस्ट्रोल। रनिंग से इसके स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। रनिंग करने से ब्लड क्लॉट बनने का खतरा भी कम होता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। रनिंग करने से मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में भी मदद मिलती है। मेंटल हेल्थ अच्घ्छी रहेगी, तो हार्ट पर मानसिक तनाव का बुरा असर नहीं पड़ेगा।
हाई बीपी की समस्या नही रहेगी
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना जरूरी है। रनिंग की मदद से बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दौड़ने से मोटापा भी घटता है। मोटापा कम होने से हार्ट की बीमारियों से बचाव होता है और हार्ट हेल्दी रहता है। रनिंग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। आप ब्रिस्क वॉक, जागिंग या अन्य एरोबिक एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
हार्ट मसल्स होगी मजबूत
दौड़ने से हार्ट की मसल्स को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। जब आप दौड़ते हैं तो हार्ट अध्कि कुशलता के साथ ब्लड पंप करता है। रनिंग के दौरान हार्ट की रेस्टिंग हार्ट रेट कम हो जाती है। इससे हार्ट के अंदर ऑक्सीजन की अधिक मात्रा का संचार होता है।
हृदय गति होगी सामान्य
दौड़ने से हार्ट की गति यानी हार्ट रेट सामान्य रहता है। हार्ट रेट के कम या ज्यादा होने के कारण व्यक्ति को हार्ट अटैक आ सकता है। हृदय गति सामान्य रहेगी, तो वाल्व के आस-पास का ब्लड फ्लो अच्छा रहेगा। इससे हार्ट के पंप करने की क्षमता बढ़ेगी।
इन बातों का रखें ध्यान
दौड़ने से पहले शरीर को वार्म अप करना चाहिए। बिना वार्मअप किए दौड़ेंगे तो शरीर की मसल्स में दर्द हो सकता है। शुरुआत में छोटे स्टेप्स लेकर रनिंग करें। फिर धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाएं।
रनिंग के ठीक पहले या तुरंत बाद में कुछ भी खाने से बचना बचना चाहिए। अगर पल्स रेट सामान्य नहीं रहती है तो रनिंग न करें। आराम करें और पल्स रेट सामान्य होने पर ही रनिंग करें।
दौड़ने के कुछ देर बाद खाएं ये फूड्स
जब भी आप सुबह में दौड़ने के बाद घर लौटकर आएं तो फ्रेश होकर एक कटोरी दही और ताजे कटे कुछ फलों का सेवन करें। ब्लूबेरीज, रैस्पबेरीज, एक कप दही, एक चम्मच शहद को मिक्स करके खाएं. इससे शरीर को ऊर्जा मिलेगी। मांसपेशियां मजबूत होंगी और दही के सेवन से हड्डियां भी स्ट्रॉन्ग बनी रहेंगी। वर्कआउट करने बाद मसल्स टूट-फूट जाती हैं और प्रोटीन इन्हें फिर से बनने में मदद करती है।