फसलों की प्रजातियों का निरंतर विकास कृषि विकास के लिए आवश्यकः राष्ट्रपति
पंतनगर विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षान्त समारोह में विद्यार्थियों को दी गयी उपाधियां
पन्तनगर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपति मुर्मु ने पन्तनगर विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में 1041 विद्यार्थियों को उपाधि व दीक्षा प्रदान की। प्रशासनिक भवन स्थित दीक्षांत प्रांगण में आयोजित इस समारोह में अति विशिष्ट अतिथि उत्तराखण्ड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति, ले. जनरल गुरमीत सिंह तथा विशेष अतिथि के रूप में रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री उत्तराखण्ड माननीय अजय भट्ट एवं कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मंचासीन थे।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में उपस्थित होने पर प्रसन्नता व्यक्त़ की और उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को बधाई दीं। उन्होंने बताया कि आज पदक प्राप्त करने वालों में छात्राओं की संख्या ज्यादा थी। राष्ट्रपति होने के नाते उन्होंने 50 से अधिक विश्वविद्यालयों में शिरकत की है और वहां भी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया हैं। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है जहां इस दिन विद्यार्थियों के परिवार के सदस्य एवं शिक्षक गर्व का अनुभव करते हैं। उन्होंने बताया कि देश का प्रथम विश्वविद्यालय शुरूआत से ही कृषि, अनुसंधान, प्रसार के लिए उत्कृष्टता का केन्द्र बना हुआ है। पन्तनगर विश्वविद्यालय का बीज ‘पन्तनगर बीज’ के नाम से विश्व में विख्यात है और कृषि क्षेत्र जुड़े किसान आंख बंद कर विश्वास करते है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय विभिन्न फसलों, फलों और सब्जियों के कुल 346 उन्नत किस्मों को प्रस्तुत किया है और दो नस्लों का विकास किया हैै। इस वर्ष दलहनी फसलों में विश्वविद्यालय द्वारा 7 प्रजातियां विकसित की गयी है। प्रजातियों का निरंतर विकास कृषि विकास के लिए आवश्यक है। विश्वविद्यालय को तीन बार सरदार पटेल उत्कृष्ट कृषि संस्थान अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय पुस्तकालय में 4 लाख 50 हजार से अधिक पुस्तकें उपलब्ध है और विद्यार्थियों को पुस्तकें खरीदनी नहीं पड़ती तथा उन्हीं पुस्तकों से विद्यार्थियों का अध्ययन.अध्यापन हो जाता है। अध्ययन.अध्यापन डिजिटल रूप में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि क्लाइमेंट और मृदा की समस्याओं से निपटने के लिए विश्व प्राकृतिक एवं जैविक खेती की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण विश्व इस वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मना रहा है। उत्तराखण्ड मोटे अनाज के उत्पादन में अग्रणी राज्य है। विश्वविद्यालय द्वारा कृषि में छिड़काव हेतु ड्रोन का निर्माण किया गया है जो कुछ क्षणों में कई हैक्टेयर भूमि में छिड़काव कर सकता है। इससे किसानों के समय की बचत होगी। इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं को बधाई दी।
कुलाधिपति लेफ्रिटनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि हरित क्रांति जननी, भूमि में माननीय राष्ट्रपति जी की उपस्थिति से न केवल इस विश्वविद्यालय का, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का मान बढ़ा है और उनकी उपस्थिति से, इस दीक्षांत समारोह में दीक्षा प्राप्त करने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा को एक ऐसा हौसला और मार्गदर्शन मिलेगा, जो इनके पूरे जीवन को आलोकित करेगा। उन्होंने पं. पन्त जी को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि देश का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर विश्वविद्यालय जो वर्ष 1960 में उत्तर प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया गया। इसके उपरांत वर्ष 1972 में विश्वविद्यालय का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी की स्मृति में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय किया गया। स्वर्गीय पंत जी ने इस विश्वविद्यालय के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया था, ये उनकी दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज यह विश्वविद्यालय देश व विदेश में प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में विख्यात है। देश में हरित क्रांति लाने में पन्तनगर विश्वविद्यालय का विशेष योगदान रहा है, जिसके फलस्वरूप हमारा देश फूड ग्रेन प्रोड्क्षन में न सिर्फ आत्मनिर्भर बना है, बल्कि आज हम कृषि उपज के प्रमुख निर्यातकों में से एक हैं। उन्होंने सभी उपाधि प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण और उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा कहा कि सभी विद्यार्थी भारत जैसे विविधतापूर्ण एवं गतिशील देश, की विरासत को और अधिक समृद्ध तथा भविष्य को और अधिक सशक्त़ बनाने में अपना योगदान देंगे। दीक्षांत समारोह केवल एक समारोह मात्र नहीं है, बल्कि यह आपकी उपलब्धियों, ज्ञान और उत्कृष्टता को प्राप्त करने के दृढ़ निश्चय का उत्सव भी है। शिक्षा केवल डिग्री ले लेना ही नहीं हैं, बल्कि यह आत्म ज्ञान की प्राप्ति, सशक्ति़करण एवं परिवर्तन का माध्यम भी है। शिक्षा आपके जीवनयापन का माध्यम ही नहीं है, बल्कि यह देश के कल्याण के लिए भी बेहद अहम है। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की बुद्धिमता एवं उनके चरित्र का विकास होता है। इस अवसर पर, मैं यहां की फैकल्टी द्वारा आपके बौद्धिक विकास तथा आपको भाविष्य की चुनौतियों को तैयार करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं है। भविष्य में आने वाली दूसरी हरित क्रांति में इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी एवं आर्टफिशियल इंटेलिजेंस का विशेष योगदान रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि विश्वविद्यालय इस क्षेत्र को हमेशा याद करेंगे तथा विश्वविद्यालय के आलू के पराठे एवं फक्त के समोसे के लिए पुनः यहां आएंगे।
गणेश जोशी ने कहा कि महामहिम जी का आभार व्यक्त़ करता हूं कि तीन दिनों का समय उत्तराखण्ड में दिया है जो हमारे लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने बताया कि दीक्षान्त समारोह में उपाधि पाने में हमारी बेटियों की संख्या अधिक है। उन्होंने बताया कि हमारी बेटियों हर क्षेत्र में देश एवं विदेशों में सर्वाेच्च पदों पर असीन है। उत्तराखण्ड में कृषि के क्षेत्र में बढ़ोत्तरी हुयी है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की मुहिम अन्तर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष 2023 को 72 देशों में श्रीअन्न के रूप में मनाया जा रहा है। मोटे अनाज में पोशक तत्वों की मात्र अधिक पायी जाती है तथा उनको उगाने में पानी की आवश्यकता कम पड़ती है। कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि आठ वर्षों के बाद पुनः राष्ट्रपति का आर्शीवाद प्राप्त हुआ जोकि एक गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षण, शोध व प्रसार के क्षेत्रों में पिछले एक वर्ष में प्राप्त की गयी उपलब्धियों को प्रस्तुत किया।
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्वारा 1041 विद्यार्थियों को उपाधि व दीक्षा प्रदान की गयी। इस अवसर पर सर्वाेत्तम स्नातक विद्यार्थी नेहा बिष्ट को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त़ 11 विद्यार्थियों को कुलपति स्वर्ण पदक, 11 विद्यार्थियों कुलपति रजत पदक एवं 10 विद्यार्थियों को कुलपति कांस्य पदक प्रदान किये गये। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए एक.एक विद्यार्थी सरस्वती पांडा अवार्ड, श्रीमती नागम्मा शान्ताबाई अवार्ड, डा. राम शिरोमणि तिवारी अवार्ड, चौधरी चरण सिंह मैमोरियल इंटेलेकच्यूअल अवार्ड पूरण आनन्द अदलखा अवार्ड एवं भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त अवार्ड से विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा दो विद्यार्थियों को भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
कुलसचिव, डा. के.पी. रावेरकर ने समारोह का संचालन किया एवं अंत में धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रबन्ध परिषद् एवं विद्वत परिषद् के सदस्यों के साथ.साथ विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों के संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी तथा प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी उपस्थित थे। निदेशक संचार डा. जे.पी. जायसवाल ने सभी मीडिया हाउस की शांतिपूर्ण वातावरण में रिकार्डिंग की प्रशंसा की।
दीक्षांत समारोह में पदक एवं अवार्ड से सम्मानित हुए विद्यार्थी
पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय में आज आयोजित हुए 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा 1041 विद्यार्थियों को उपाधि व दीक्षा प्रदान की गयी। इस अवसर पर नेहा बिष्ट को सर्वाेत्तम स्नातक होने के नाते कुलाधिपति के स्वर्ण पदक से सम्मानित करने के अतिरिक्त़ 11 विद्यार्थियों को कुलपति के स्वर्ण पदक प्रदान किये गये, जिनमें पारखी श्रीवास्तव, हर्षित पांडे, श्रेया जैन, रितिक गोयल, भानु लोहानी, अमृता शुक्ला, पल्लवी ठुकराल, दीपशिखा चौधरी, मल्लिका त्रिपाठी, चित्रा परिहार एवं योगिता मारकाना सम्मिलित थे। कुलपति के रजत पदक 11 विद्यार्थियों को दिये गये, जिनमें अभिषेक कुमार सैनी, अंकित शर्मा, आकाश रावत, आरुषि भारद्वाज, सौम्या उप्रेती, आकाश बृजवासी, अंजलि कुकरेती, प्रेरणा पखावाल, मेघना सरकार, वैशाली श्री एवं वैभवी बर्थवाल सम्मलित थे तथा कुलपति के कांस्य पदक 10 विद्यार्थियों को दिये गये, जिनमें आकांक्षा सैनी, अंजलि पांडे, स्तुति उपाध्याय, महक महर, आशुतोष चटर्जी, जिज्ञासा नायक, तमन्ना बर्तवाल, कामाक्षी कांडपाल, हर्षिता पांडे एवं मयंक बारडोला सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त़ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरणा पखवाल को सरस्वती पांडा अवार्ड, ज्योत्सना फर्तियाल को श्रीमती नागम्मा शांता बाई अवार्ड, मल्लिका त्रिपाठी को डा. राम शिरोमणि तिवारी अवार्ड एवं चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार तथा मेघना सरकार को चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभाग पुरस्कार, संजय कुमार राठौर को पूरण आनन्द अदलखा अवार्ड से, श्री विवेक नेगी एवं डा. हिमानी पंत को भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त अवार्ड से सम्मानित किया गया।